






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में संविदाकर्मियों का शोषण किया जा रहा है। इसे लेकर आज कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व में पीबीएम के एसएसबी ब्लॉक पहुंचकर अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी का किया घेराव किया गया। इस अवसर पर अरुण व्यास ने कहा कि संविदा ठेके की फर्म नियमों के खिलाफ काम कर रही है। कई महीनों से संविदाकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा। तय मानदेय में भी कटौती की जा रही है।
व्यास ने कहा कि पीएफ और ईएसआई का पैसा भी लंबे समय से नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी द्वारा आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। ठेका फर्म की इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा एवं 48 घंटे में वेतन सहित समस्त बकाया भुगतान नहीं देने पर प्रिंसिपल का घेराव किया जायेगा। साथ ही ठेकेदार फर्म की निविदा शर्तो की कॉपी एवं फर्म के अधीन कार्यरत संविदाकर्मियों की पूर्ण सूची उपलब्ध करवाने की मांग की क्योंकि इसमें भी बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है इसलिए शीघ्र ये मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान समाजसेवी रूपकिशोर व्यास, वसीम रजा, मनीष, मणिशंकर, रवि मेघवाल, रमीज़ राजा सहित कार्मिक उपस्थित रहे।


