








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पॉश इलाके समता नगर में नगर विकास न्यास (यूआईटी) की जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए अपने स्वामित्व से अधिक जमीन के भूखंडों का अलग-अलग लोगों को बेच कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बीछवाल थाना पुलिस ने पांच अलग-अलग परिवादियों की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, समता नगर निवासी सुखराम परिहार पुत्र गंगाराम, कमलेश कुमार पुत्र दीनदयाल शर्मा, उमाशंकर माथुर पुत्र शिवशंकर, हेतराम बिश्नोई पुत्र लुणाराम, बालकिशन सैनी पुत्र गंगाराम ने आरोप लगाए हैं कि आरोपियों ने यूआईटी बीकानेर की जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए हमें भूखंड बेच दिए। परिवादियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने निर्मल कुमार भूरा पुत्र दीपचंद निवासी म्युनिसिपल हॉल के सामने जरिये डायरेक्टर, बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, उत्तम कुमार भूरा पुत्र दीपंचद, राजेश कुमार मेहरा, गजानंद स्वामी, बच्छराज, सुरेन्द्र कुमार धारीवाल, अनिल कुमार नाई, पुनमचंद, कमल कुमार बैद, रामचंद्र सेठिया के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है। इन मामलों की जांच एएसआई संपत सिंह को सौंपी गई है।


