Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसड़क पर पड़े मिले पर्स को दुकानदार ने उसके असली मालिक को...

सड़क पर पड़े मिले पर्स को दुकानदार ने उसके असली मालिक को लौटाया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सड़क पर पड़े मिले पर्स को उसके असली मालिक को लौटा कर एक दुकान संचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। कल शाम घड़सीसर रोड पर श्री रामा मिष्ठान भंडार गोगागेट के संचालक राजा राम माली के बेटे विनोद कुमार माली को रुपयों से भरा पर्स मिला था। विनोद कुमार माली ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से पर्स के असली मालिक तक पहुंच कर पर्स को लौटा दिया।

विनोद माली ने बताया कि पर्स रूपयों से भरा हुआ था और उसमे 3 एटीएम कार्ड, चांदी की मूर्ति व गाड़ी की आरसी थी। जिसे उसके असली मालिक निर्मल सुथार निवासी गंगाशाहर को सुपुर्द किया। निर्मल सुथार ने बताया की घड़सीसर रोड पर शिव लक्ष्मी टेलर के पास मेरा पर्स गिर गया था मैंने पर्स ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु पर्स कहीं नही मिला फिर मैंने तो उम्‍मीद ही छोड़ दी थी की कभी मेरा पर्स वापस मिल पाएगा पर विनोद माली ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मुझे ये पर्स लौटाया। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं और साथ में यह कहना चाहता हूं कि बीकानेर में आज के इस जमाने में भी इतने ईमानदार लोग मौजूद है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!