Friday, May 15, 2026
Hometrendingबिना लाइसेंस संचालित हो रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यवाही, प्रतिबंधित दवाएं...

बिना लाइसेंस संचालित हो रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यवाही, प्रतिबंधित दवाएं मिली, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

श्रीगंगानगर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार नशे की रोकथाम के लिये श्रीगंगानगर में जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार सादुलशहर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सादुलशहर क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यवाही की गई। मौके पर प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर नशा मुक्ति केन्द्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विरेन्द्र पाल सिंह सेखो ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बुधवार को सादुलशहर क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित महादेव योग ध्यान मेडिटेशन फाउंडेशन ट्रस्ट पर उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा कार्यवाही की गई। यहां नशा मुक्ति केन्द्र की आड़ में नशा करने की शिकायतें मिली थी। कार्यवाही के दौरान मौके पर 120 रोगी भर्ती पाये गये। नशा मुक्ति केन्द्र पर सुविधाओं का अभाव था और प्रतिबंधित दवाएं भी मिली। इस पर औषधि नियंत्रक निरीक्षक अमनदीप कौर द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

सेखो ने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में मिले रोगियों के परिजनों से संपर्क करने के पश्चात उनकी सहमति से घर भिजवाया गया। आगामी दिवस में शेष रोगियों को घर भिजवाने के पश्चात नशा मुक्ति केन्द्र संचालक को उक्त केन्द्र बंद करने के लिये पाबंद किया गया है। मौके पर संचालक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उनसे भी पूछताछ की गई परन्तु कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पाई। कार्यवाही के दौरान उपखण्ड अधिकारी और उनके अलावा तहसीलदार, बीसीएमओ, थानाप्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!