






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तस्करों के पीछे पड़ गई है। आए दिन कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि इस कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हो रही है। नयाशहर थाना पुलिस की ओर से की गई एक कार्रवाई में पुलिस ने नशे के सामान सहित दो जनों को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला भी है।
पुलिस के अनुसार, जांच अभियान के दौरान पुरानी चुंगी चौकी पर एक स्कॉर्पियो गाडी की तलाश ली गई जिसमें गजनेर रोड निवासी सरोज बिश्नोई व जंभेश्वर नगर निवासी राजाराम बिश्नोई सवार थे। उनके कब्जे से 13.92 ग्राम मादक पदार्थ एमडी तथा 530 ग्राम डोडा पोस्ट मिला। आरोपियों के कब्जे से 47 हजार रुपए नगदी भी बरामद की गई।


