HometrendingRajasthan Weather : शीतलहर से पारा उतरा, बढ़ गया सर्द अहसास, विभाग...

Rajasthan Weather : शीतलहर से पारा उतरा, बढ़ गया सर्द अहसास, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में शीतलहर के चलते पारा लगातार नीचे उतर रहा है। इसके साथ ही सर्द अहसास भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 15 नवम्‍बर तक सीकर और झुंझुनूं में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने के आसार है। प्रदेश के कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है।

विभाग के अनुसार, बीती रात अलवर में न्‍यूनतम तापमान 9.2 रहा। वहीं, सीकर में 8.3, चूरू में 9.5, नागौर में 8.7, सिरोही में 8.8, करौली में 9.6, दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर के लूणकरणसर में न्‍यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को भीा सीकर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular