






बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, वित्त सचिव एवं शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों की वरिष्ठता निर्धारण कर पदोन्नति देने की पुरजोर मांग की है।
प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्णय एवं राज्य सरकार के समय-समय पर दिये गये निर्देशों की पालना शिक्षा प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है संगठन द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है इससे वरिष्ठ कर्मचारियों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
आचार्य ने ज्ञापन में स्पष्ट मांग की है कि वरिष्ठ कार्मिकों को छोड़कर कनिष्ठ कार्मिकों को पदोन्नति एवं वरिष्ठता का लाभ दिया गया है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से पदावन्नत करते हुए वरिष्ठ कार्मिकों पदोन्नति दी जाए तथा गुमराह करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कार्यवाही अमल में लाई जाए।
आचार्य ने बताया कि बीकानेर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा महेन्द्र शर्मा को ज्ञापन देकर मुलाकात कर बीकानेर मंडल में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी से चयनित कार्मिकों को अविलंब पदस्थापन देने की मांग की गई संयुक्त निदेशक ने पदस्थापन प्रक्रिया पूरी कर आदेश शीघ्र ही जारी करने का आश्वासन दिया है।


