Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Police Action : अवैध मादक पदार्थ सहित एक आदतन तस्‍कर गिरफ्तार

Bikaner Police Action : अवैध मादक पदार्थ सहित एक आदतन तस्‍कर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना महाजन संयुक्‍त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए 821 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अर्न्तगत रेंज स्पेशल टीम व थाना महाजन पुलिस ने आज महाजन थानान्तर्गत अमृतसर-जामनगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, टोल के पास रोही जेतपुर लूणकरनसर के पास कार्यवाही करते हुए आदतन तस्कर महिपाल उर्फ सुनील पुत्र रामप्रताप विश्नोई, निवासी तापुहानिया, ओसियां जोधपुर हाल मेनावाली पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 821 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) जब्त कर धारा 8, 18/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना महाजन में अभियोग दर्ज किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!