Friday, May 15, 2026
Hometrendingसेवानिवृत्‍त बैंकर्स की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ भव्‍य अभिनंदन, बैठक...

सेवानिवृत्‍त बैंकर्स की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ भव्‍य अभिनंदन, बैठक में हुए कई निर्णय

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के नव-निर्वाचित सैक्रेटरी जनरल नंद लाल पंचारिया ने केन्द्रीय समिति का गठन किया। केन्द्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के वाई के शर्मा व केआर उपाध्यक्ष को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में शामिल किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा व गौरी शंकर खत्री, संयुक्त सचिव आरके शर्मा, संगठन सचिव आरके श्रीमाली, कोषाध्यक्ष माणक चंद सुथार, सह कोषाध्यक्ष एसएस जोशी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एसपी सोबती, केएन जोशी, एमएमएल पुरोहित, सैयद मुश्ताक अली व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डीएल भटेजा, एलएल टेलर, रवि राजवंशी व सीके शर्मा को शामिल किया गया।

जेएनवी कॉलोनी स्थित सीनियन सिटीजन मनोरंजन केन्द्र में आयोजित एक बैठक में नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में ंनिर्णय लिया गया कि आगामी 21 दिसंबर को संगठन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वर्ष 2013 को बैंक सेवा से सेवानिवृत वरिष्ठ साथियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा सेवानिवृत बैंकर्स की समस्याओं के लिये आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय गया कि इस अवसर पर संगठन के सदस्यों के परिवारजन भी शामिल हो सकेंगे। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसोसियेट बैंकर्स को जिन लाभों से वंचित रखा गया है उसके लिये जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस अवसर पर वीके शर्मा, अविनाश गोयल, मांगी लाल सेवग, सुरेश शर्मा, आनंद शुक्ला, चन्द्र शेखर आचार्य, नलिन कुमार सारवाल, जेपी वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता व मधुसूदन सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!