Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर में डकैती की बड़ी योजना बनाते हरियाणा की गैंग के...

बीकानेर शहर में डकैती की बड़ी योजना बनाते हरियाणा की गैंग के पांच सदस्‍य दबोचे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए डकैती की योजना बनाते हाँसी (हरियाणा) की सांसी गैंग के पाँच सदस्यों को दबोचने में सफलता प्राप्‍त की है। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा व पुलिस अधीक्षक कावेन्‍द्र सागर द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है। एएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि बीकानेर शहर में डकैती की बड़ी योजना बनाते इन पांच आरोपियों को पब्लिक पार्क के पास से गिरफ़्तार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि अनुष्का कालिया सीओ सदर, दिगपाल सिंह एसएचओ पुलिस थाना सदर व तनेराव सिंह एएसआई एवं टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान सख़्त निगरानी व मुस्तैद पुलिस गश्त व्यवस्था के फलस्वरूप हरियाणा हांसी के सांसी गैंग के पाँच सदस्यों को डकैती की योजना बनाते गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास से डकैती में काम आने वाले नकब, मिर्च पाउडर, रस्से, दस्ताने, सरिये, हथौड़े, ताले तोड़ने के कट्टर इत्यादि बरामद हुए हैं।

इधर, पार्थ शर्मा सीओ गंगाशहर व रमेश सरवटा थानाधिकारी पुलिस थाना गंगाशहर व टीम द्वारा आरोपी नीरज सक्सेना पुत्र देवकिशन आयु 44 वर्ष निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे पुलिस थाना कोटगेट को एक पिस्टल मय मैगजीन दो कारतूस सहित दबोचा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!