







बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो अलग-अलग जगहों पर विवाद के मामले सामने आए है। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, एमपी नगर निवासी नैना पत्नी रमेश नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार के बच्चे आने घर के आगे दीपावली पर पटाखे फोड़ रहे थे। इस आरोपी एकराय होकर आए और उनके पैरों के बीच पटाखे फोड़ने लगे। मेरे पति ने जब उन्हें मना किया तो उन्होंने हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर सतु, जेठाराम, मुकेश, पवन, धनराज, सुनील, राजेन्द्र, लालू व पांच-दस अन्य जनों पर केस दर्ज कराया है। मामले की जांच एएसआई हनुमान सिंह कर रहे हैं।
इसी तरह नयाशहर थाना क्षेत्र की पाबूबारी निवासी मनोज सुथार पुत्र किशन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं पाबूबारी के अंदर पटाखे फोड़ रहा था इस दौरान इरफान खान पुत्र कुदरत अली निवासी सोनगिरी कुआं, साहिल कच्छावा उर्फ बाबूड़ी, आदिल खान व तीन-चार अन्य आए और सरियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में मुझे अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले की जांच हैडकांस्टेबल श्रवण सिंह कर रहे हैं।


