Friday, May 15, 2026
Hometrendingआरपीएससी : आयोग ने जारी किया विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

आरपीएससी : आयोग ने जारी किया विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से गुरूवार को विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत नवंबर माह में सहायक आचार्य, 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग), शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) एवं सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

कॉलेज शिक्षा विभाग और संस्कृत
शिक्षा विभाग के साक्षात्कार

कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती के तहत विभिन्न विषयों और संस्कृत शिक्षा विभाग में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार तिथियाँ निम्नानुसार हैंः-

राजस्थानी –  06.11.2025 और 07.11.2025

प्राणीशास्त्र (अंतिम चरण)- 06.11.2025 से 13.11.2025 तक

भूगोल (द्वितीय चरण)- 06.11.2025 से 13.11.2025 तक

समाजशास्त्र (अंतिम चरण)- 10.11.2025 से 13.11.2025 तक

गारमेंट प्रोडेक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट – 14.11.2025

जैनोलॉजी – 14.11.2025

शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक – 14.11.2025

उक्त साक्षात्कारों में सम्मिलित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर और उसे भरकर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग

सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती- 2021 के अन्तर्गत कार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी), गेस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) एवं पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी)  के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन 14 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!