Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : चोरी की वारदात का खुलासा, दो जने अरेस्‍ट, 25...

Bikaner Crime : चोरी की वारदात का खुलासा, दो जने अरेस्‍ट, 25 लाख के आभूषण व नगदी बरामद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना क्षेत्र में सुरजाराम जाट के निवास पर गत 2 अक्‍टूबर को हुई चोरी की बड़ी वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को अरेस्‍ट करने में सफलता हासिल की है।

नाल थानाप्रभारी विकास बिश्नोई ने बताया कि चोरी की वारदात बाद गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी के संबंध में आसूचना संकलन तथा तकनीकी सहायता से चोरी में संलिप्त आरोपियों दीप पुरी उर्फ गटिया पुत्र मदन पुरी उम्र 28 साल निवासी जोगमाया मंदिर के पास दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, सूरजाराम सारण पुत्र सांवताराम सारण उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंबर 6 हरीराम जी मंदिर के पीछे करमीसर को अरेस्‍ट कर चोरी किये गये 25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण तथा 82 हजार रूपये नगद बरामद किये गये। कार्यवाही के लिए गठित टीम में थानाप्रभारी सहित एएसआई कालूराम पंवार, कांस्‍टेबल दिनेश गणेश राम शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!