








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बारिश का दौर अब थम गया है। पारा भी धीरे-धीरे उतर रहा है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अबकी बार (नवंबर, दिसंबर और जनवरी में) कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। बहरहाल, अक्टूबर महीने में ही गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। इधर, मौसम विभाग के जलवायु मॉडल का अध्ययन करने के बाद पर्यावरणविदों ने इस साल हाड़कंपाने वाली सर्दी पडऩे के संकेत दिए हैं।
पर्यावरणविदों का मानना है कि इस बार ला-नीना बनने का 50 फीसदी से अधिक चांस है। ऐसे में इस साल राजस्थान समेत पूर्वी उार भारत में हाड़कंपाने वाली सर्दी पडऩे का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई है, ऐसे में यूपी, एमपी, दिल्ली-एनसीआर, उाराखंड, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में सामान्य से अधिक सर्दी पडऩे की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बारिश थमने के उार-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई, जिससे वातावरण धीरे-धीरे ठंडा होने लगा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही हवाओं ने राजस्थान समेत उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी ठंडक बढ़ा दी। सिरोही में रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। शेखावाटी के अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगानगर के एरिया में भी लगातार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिन अब मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सुबह-शाम उारी हवाओं के प्रभाव से हल्की ठंडक रहेगी।


