Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरफैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। करणीनगर की औद्योगिक फैक्ट्री में काम करने वाले तीस वर्षीय श्रमिक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। इसकी रिपाोर्ट मिलने पर बीछवाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करणीनगर की फैक्ट्री नंबर एफ-121 में श्रमिक अशोक अधिकारी ने सोमवार दोपहर अपने साथी के साथ खाना खाया और चारपाई पर लेट गया तभी उसे खून की उल्टी हुई तथा हालत गंभीर होने पर उसे पीबीएम की सघन चिकित्सा ईकाई में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि फैक्ट्री मालिक और उसके सहयोगी श्रमिकों का कहना था कि अशोक अधिकारी किसी बीमारी से पीडि़त था, लेकिन इसकी पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने पर पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी है। मामले की पड़ताल कर रहे एएसआई गुमानाराम ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारणों का खुलासा होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!