Thursday, June 4, 2026
Hometrendingसरकारी जमीन को खुद की बता कर बेच दी, दो महिलाओं सहित...

सरकारी जमीन को खुद की बता कर बेच दी, दो महिलाओं सहित सात जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चकगर्बी में सरकारी जमीन को खुद की बता कर धोखाधड़ी से बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो महिलाओं सहित सात जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, जस्‍सूसर गेट के बाहर निवासी चंद्र गहलोत पुत्र बुलाकीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केवलचंद दततक पुत्र रतनी देवी माली, नवलखी पत्‍नी मोहनलाल राठी निवासी जस्‍सूसर गेट के बाहर, मोहनलाल पुत्र मिश्रीलाल राठी, कपूरचंद पुत्र मिश्रीलाल राठी, रामस्‍वरूप पुत्र मोहनलाल राठी, नाथी देवी पत्‍नी पूनमचंद माली व मुरलीधर आचार्य पुत्र मुखराम ने सरकारी भूमि को अपनी बताकर धोखाधड़ी व षडयंत्रपूर्वक मुझे बेच दी। मामले की जांच एएसआई रूपाराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!