Thursday, June 4, 2026
Hometrendingशिक्षा मंत्री अचानक पहुंचे क्‍लास रूम, शिक्षक मोबाइल पर कर रहा था...

शिक्षा मंत्री अचानक पहुंचे क्‍लास रूम, शिक्षक मोबाइल पर कर रहा था बात, सस्‍पेंड किया

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोटा Abhayindia.com शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज स्‍कूल के निरीक्षण के दौरान अचानक एक क्लास रूम में पहुंच गए, जहां एक गणित के शिक्षक मोबाइल पर बात करते हुए नजर आए। इस पर मंत्री ने अपनी नाराजगी जताई और तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्लास रूम में मौजूद अन्य शिक्षकों के मोबाइल भी ले लिए गए और प्राचार्य को सौंप दिए गए।

घटनाक्रम के अनुसार, मंत्री दिलावर अचानक कोटा के सूरजपोल, ब्रजराजपुरा और महावीर नगर थर्ड स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोबाइल पर बात करने को लेकर पहले ही आदेश जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद कई शिक्षक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। आज निरीक्षण के दौरान गणित के शिक्षक अजय जैन को मोबाइल पर बात करते हुए देखा गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही सरकारी स्कूल प्रबंधन को भी मंत्री ने नोटिस जारी किया है।

शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि छात्रों को महापुरुषों की विस्तृत जानकारी मिले। इसलिए वह भ्रम फैला रही है कि मौजूदा सरकार महापुरुषों की गाथा को किताबों से हटा रही है। कालीबाई, ज्योतिबा फुले और मानगढ़ धाम के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं थी, इसलिए इसे अब पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि बच्चों को महापुरुषों के बारे में सीखने का अवसर मिले।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!