Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में गोचर को बचाने के लिए एकजुट हुए लोग, कलेक्‍ट्रेट पर...

बीकानेर में गोचर को बचाने के लिए एकजुट हुए लोग, कलेक्‍ट्रेट पर चल रहा धरना प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गोचर व ओरण बचाने के लिए आज कलेक्‍ट्रेट पर विशाल धरना शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्‍न क्षेत्रों से अलग-अलग टोलियों में पहुंचे गोसेवियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोसेवियों ने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से गोचर की जमीन का जबरन अधिग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे गोसवी बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।

कलेक्‍ट्रेट पर धरने व प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में संत महात्‍मा, विभिन्‍न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेता व पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान गोसवी आक्रोशित होकर बेरिकेड्स को हटाने लगे। इस दौरान पुलिस को उन्‍हें रोकने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!