Friday, May 15, 2026
Hometrendingनीट ऑल इंडिया राउंड प्रथम में सिंथेसिस के विद्यार्थियों को मिली टॉप...

नीट ऑल इंडिया राउंड प्रथम में सिंथेसिस के विद्यार्थियों को मिली टॉप मेडिकल कॉलेज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि नीट काउंसलिग के ऑल इंडिया प्रथम राउंड में संस्थान के अनेक विद्यार्थियों को टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज एलोट हुए है। जांगलू गाँव के रोबिन मण्डा को ऑल इंडिया 32 रैंक प्राप्त करने पर एम्स दिल्ली कॉलेज एलोट हुआ है।

इसी प्रकार अशोक सींवर को बीएचयू, प्रज्ञा पूनिया को एम्स नागपुर, भामटसर के सचिन सारण को एसपीएमसी , सुनिधि को एम्स बिलासपुर, जयश्री सियाग को एम्स रायबरेली, प्रेम गोदारा को जीएमसी अमृतसर, सुदेश गोदारा को सागर मेडिकल कॉलेज, धरांश राजपुरोहित को जीएमसी नांदेड, अनिता बिश्नोई को डूँगरपुर, अपेक्षा तावणिया को ईएसआईसी अलवर, गरिमा चौधरी को यवतमाल, रूपेश निर्मल को एम्स राजकोट, कुलदीप भादू को तेजपुर, अनुष्का कौशिक को रिम्स ओंगल, रघुवीर गर्ग को एसपीएमसी बीकानेर, सुमन परिहार को जेएलएन अजमेर, पूजा को सैफई, आशीष पँवार को चुरू और सुनिता को पदमावती मेडिकल कालेज एलोट हुए हैं।

डा गोस्वामी के अनुसार, संस्थान से इस वर्ष राउण्ड प्रथम में कक्षा 12वीं के साथ शैलेष विक्रम बिठ्ठू को बीएचयू, लक्ष्य सिंह को एम्स रायपुर, अद्रिता घोष को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज पश्चिम बंगाल और हरियाणा के सुखविन्दर को एम्स गोरखपुर एलोट हुआ है।

ईएसआईसी कोटे से जैनिष्टा राजपुरोहित, तेजवंती सुथार, विधि सुथार, अनामिका और मतांगी जोशी को ईएसआईसी कोलकाता, हर्षवर्धन झा को कोलम और अनिषा बिश्नोई को बंग्लौर मेडिकल कॉलेज एलोट हुआ है। जिन बच्चों को अभी कॉलेज एलोट हुआ है उनका मानना है कि यह संभव हुआ है सिंथेसिस गुरुजनों के मार्गदर्शन, स्वयं के कठोर परिश्रम और अभिभावकों के विश्वास एवं यहाँ के काऊन्सलिंग डिपार्टमेंट के विशेष मार्गदर्शन के कारण।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!