








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के धरणीधर मंदिर रोड पर आज सुबह एक वाहन की टक्कर से बिजली के खंभे तार सहित गिर गए। खंभे की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लोग अस्पताल ले गए। वहीं, मौके पर लोगों की भारी भीड जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी भारी वाहन की टक्कर से बिजली के तीन खंभे सडक पर गिर गए। इस दौरान एक खंभे की चपेट में स्कूटी सवार आ गया, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वार्ड पार्षद मुकेश पंवार सहित अन्य लोग भी पहुंचे है। घटना से नाराज लोग विरोध जता रहे हैं।


