Hometrendingराजस्‍थान में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जानें- 16 अगस्‍त तक...

राजस्‍थान में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जानें- 16 अगस्‍त तक का पूर्वानुमान

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश अलवर के मालाखेडा में 40 मिलीलीटर दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग ने 14 अगस्त के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालवाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 15 अगस्त के लिए अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालवाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर और टोंक में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular