








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान विधानसभा का सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल को फाइल भेज दी गई है। राज्यपाल से अनुमति मिलते ही सत्र शुरू होने के आदेश जारी हो जाएंगे। यह सत्र दो सप्ताह चल सकता है। पेपर लीक प्रकरण को लेकर इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके अलावा सरकार के कामकाज, अपराध, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है।
सत्र के दौरान राजय सरकार विधायकों के वेतन से जुड़ा बिल, प्रवर समिति को सौंपे गए कोचिंग सेंटर रेगुलेशन बिल, राजस्थान भू राजस्व संशोधन विधेयक और राजस्थान भूजल प्राधिकरण विधेयक सहित अन्य विधेयक सदन में पेश कर सकती है।


