Saturday, May 16, 2026
Hometrendingडॉ. अग्रवाल को धमकी के मामले में मुख्‍य आरोपी अब भी पुलिस...

डॉ. अग्रवाल को धमकी के मामले में मुख्‍य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, चिकित्‍सक हुए लामबंद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल को अस्पताल में जान से मारने की धमकी देने तथा 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्‍य आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे चिकित्‍सकों में रोष व्‍याप्‍त हो रहा है।

इस मामले को लेकर चिकित्‍सकों की हुई बैठक में मुख्‍य आरोपियों विष्णु साध और अभिषेक पंवार को जल्‍द गिरफ्तार करने की मांग की गई। चिकित्‍सकों ने बताया डॉ श्याम अग्रवाल ने 28 जुलाई 2025 को नयाशहर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद 30 जुलाई को लगभग 50 चिकित्सकों ने एसपी बीकानेर से मुलाकात की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन अभी तक बीकानेर पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जा सकी है।

चिकित्‍सकों ने कहा कि समय रहते यदि मुख्‍य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघ को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!