Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसेवा से राजनीति तक : गोपाल अग्रवाल की नई पारी पर क्लब...

सेवा से राजनीति तक : गोपाल अग्रवाल की नई पारी पर क्लब रॉयल्स ने जताया उत्साह, सम्मान में जुटे सदस्य

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन गोपाल अग्रवाल के भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर क्लब की ओर से हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्लब की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रोटरी क्लब रॉयल्स के अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चमड़िया और सचिव रोटेरियन विपिन लड्ढा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रोटेरियन गोपाल अग्रवाल का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रोटेरियन आनंद आचार्य, रोटेरियन राजेश बवेजा, रोटेरियन मनोज कुड़ी, रोटेरियन पंकज पारीक, रोटेरियन देवेंद्र तंवर, रोटेरियन ऋषि धामू, रोटेरियन जगदीप ओबेरॉय, रोटेरियन डॉ. विशाल गौड़, रोटेरियन हरजीत सिंह, रोटेरियन पुष्पेंद्र सिंह, रोटेरियन राजीव खत्री, रोटेरियन रमेश अग्रवाल, रोटेरियन राजीव अग्रवाल, रोटेरियन विनोद माली, रोटेरियन सीएस नितेश रंगा, रोटेरियन सीए दीपक व्यास, रोटेरियन डॉ. मनोज सांवळ, रोटेरियन सचिन शर्मा, रोटेरियन हंसराज बिश्नोई, रोटेरियन दीपक चमड़िया सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्यों ने भाग लिया और रोटेरियन गोपाल अग्रवाल को इस नवीन उत्तरदायित्व के लिए बधाई दी।

क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि रोटेरियन गोपाल अग्रवाल संगठन में अपने अनुभव और समर्पण से नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा बीकानेर शहर की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर गोपाल ने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित रोटेरियन का आभार व्यक्त करते हुवे बीकानेर के विकास और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!