Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने विभिन्‍न मांगों को लेकर निदेशक को भेजे...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने विभिन्‍न मांगों को लेकर निदेशक को भेजे चार पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने आज चार पत्र शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को भेजें हैं।

प्रदेश आचार्य ने बताया कि पहले पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक को लिखे पत्र में हाल ही में प्रधानाचार्य एवं समकक्ष पदों के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं ठीक उसी प्रकार मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किये जाने की पुरजोर मांग की गई है।

आचार्य ने बताया कि इसके अलावा तीन अन्‍य पत्र भी शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को भेजे गए हैं। इन पत्रों में बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नति मामले को निस्तारित करने, राजस्थान लोक सेवा आयोग से 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के वरिष्ठता एवं पदोन्नति का परिलाभ देने तथा अभी तक वरिष्ठता एवं पदोन्नति नहीं होने की निष्पक्ष जांच प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से करवाने की मांग की गई है। चौथे पत्र में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 1/4/2017 से लंबित रिव्यू डीपीसी सम्पन्न कराने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!