HometrendingBikaner Crime : रिटायर्ड आईएएस सहित तीन जनों के घरों में चोरी...

Bikaner Crime : रिटायर्ड आईएएस सहित तीन जनों के घरों में चोरी की वारदातें, महिला की चेन छीनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी व छीना झपटी की बढ रही वारदातों के बीच चार और वारदातें सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, सब्‍जी मंडी बंगला नगर निवासी शायर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं शादी में मेरे गांव गया हुआ था। पीछे से मेरे घर का ताला तोडकर अज्ञात व्‍यक्ति नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी राजेन्‍द्र चौरडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे जीजाजी रिटायर्ड आईएएस गौरव बोथरा जो कि गुवाहटी में रहते हैं। अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर बाथरुम के नल, किचन के नल, सिलेंडर, बर्तन, कमरों के हैंडल खोलकर ले गए।

इसी तरह जेएनवीसी थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात सामने आई है। उदासर की पंचारिया कॉलोनी निवासी जसपाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर बंद घर से बाथरुम की टूटियां व अन्‍य सामान चोरी कर ले गए।

वहीं, बीछवाल थाना क्षेत्र में महिला से चेन छीनने की घटना हुई है। परिवादिया सरिता मेघवाल पत्‍नी लक्ष्‍मीनारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेल रोड आरटीओ कार्यालय के पास 31 जुलाई को मोटरसाइकिल सवार छीना झपटी कर सोने की चेन लेकर फरार हो गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular