Friday, April 24, 2026
Hometrendingआरसीए का अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का ट्रायल 6 अगस्‍त से

आरसीए का अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का ट्रायल 6 अगस्‍त से

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों की अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों के ट्रायल का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में किया जा रहा है।

जिला क्रिकेट संघ के मानद् सचिव रतनसिंह ने बताया कि बीकानेर जिला क्रिकेट संघ से संबंधित वे सभी इच्छुक खिलाड़ी, जिनका जन्म 1 सितम्बर 2006 या उसके पश्चात हुआ हो, ट्रायल में भाग लेने के लिए आरसीए कार्यालय, जयपुर में पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के समय जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र तथा माता-पिता का आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!