






बीकानेर Abhayindia.com मौसम विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर बीकानेर जिले के समस्त आंगनबाड़ी एवं कक्षा प्री प्राईमेरी से 12वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए 01.08.2025 से 02.08.2025 तक का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय / कोचिंग संस्थानों एवं आंगनबाड़ी के समस्त स्टॉफ यथावत कार्यरत रहेंगे। यदि कोई भी संस्था प्रधान उक्त आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


