Hometrendingबीकानेर में पूर्व सीएम गहलोत का गर्मजोशी से स्‍वागत, मिढ्ढा ने कहा-...

बीकानेर में पूर्व सीएम गहलोत का गर्मजोशी से स्‍वागत, मिढ्ढा ने कहा- गहलोत का क्रेज हमेशा बना रहेगा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिवसीय बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्‍ताओं ने गर्मजोशी से स्‍वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अरविंद मिढ्ढा ने भी उनसे मुलाकात कर उनका स्‍वागत किया।

आपको बता दें कि मिढ्ढा पूर्व सीएम गहलोत के नजदीकी माने जाते हैं। परशुराम सेवा समिति की ओर से आयोजित परशुराम महादेव मंदिर और परशुराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी मिढ्ढा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के साथ नजर आए। इस दौरान वे पूर्व सीएम के साथ आरती कार्यक्रम में शामिल हुए। मिढ्ढा ने बताया कि पूर्व सीएम ने दो दिवसीय दौरे के दौरान अनेक कार्यकर्त्‍ताओं और नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वे यहां के कांग्रेसजनों की ओर से किए गए स्‍वागत सत्‍कार से काफी अभिभूत भी हुए। मिढ्ढा ने कहा कि राजनीति में गहलोत का क्रेज हमेशा बना रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular