








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून अगले दो दिन जमकर बरसेगा। मौसम विभाग ने आज से 1 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 31 जुलाई को अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। वहीं, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार, एक अगस्त को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, शेखावाटी और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 1 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर बना रह सकता है। विभाग के अनसुार, दो अगस्त को प्रदेश अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


