Friday, May 15, 2026
Hometrendingभवन असुरक्षित होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय नई...

भवन असुरक्षित होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय नई जगह हुआ शिफ्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com असुरक्षित भवन को देखते हुए माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को आर. के. भवन के पास, चौधरी भीमसेन सर्कल के सामने स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संदर्भ में निदेशक के आदेश के बाद आज विधिवत नव भवन में पूरा कार्यालय शिफ्ट किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय का नवीन परिसर में उदघाटन गणेश पूजन और करणी मां की आराधना के साथ हुआ जिसमें अतिथि के रूप में निदेशालय से रमेश हर्ष, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय सुरेन्द्र सिंह भाटी भी उपस्थित रहे। नव भवन स्थानांतरण पर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशन दान चारण, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!