Friday, May 15, 2026
Hometrendingमहिला औषधि नियंत्रक को धमकाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप, केस...

महिला औषधि नियंत्रक को धमकाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंची महिला औषधि नियंत्रक को धमकाने और जातिसूचक गालियां निकालने का प्रकरण सामने आया है।

पुलिस के अनुसार,महिला औषधि नियंत्रक अमृता सोनगरा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह 24 जुलाई को डागा बिल्डिंग स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने गई थी। नीतिगत तरीके से निरीक्षण और सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान महावीर पुरोहित वहां पहुंचा जो खुद को केमिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष और इन्द्रा मार्केट में महावीर मेडिकल स्टोर का मालिक बता रहा था। उसने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही धमकीभरे लहजे में निरीक्षण नहीं करने के लिए कहा और झूठे आरोप लगाने लगा और जातिसूचक गालियां दी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। आरोपी ने राजकार्य में बाधा डाली, मारपीट करने की कोशिश की और महिला की छवि को धूमिल किया। कोटगेट थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ एससी एसटी सेल प्रभारी सुखदेव सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!