Friday, May 15, 2026
Hometrendingसहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 : पदों में हुई वृद्धि, ऑनलाइन आवेदन पुनः...

सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 : पदों में हुई वृद्धि, ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत सूचना तथा संशोधित वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी के संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी शुद्धि पत्र संख्या 06/2025-26 का अवलोकन कर सकते हैं।

आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2024 को विज्ञापन संख्या 09/2024-25 के तहत कुल 43 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र-31 और अनुसूचित क्षेत्र-12) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा गैर-अनुसूचित क्षेत्र के पदों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बाद, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक फिर से आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस अवधि के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!