








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक नया सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, बारां, झालावाड़ और कोटा में ऑरेंज अलर्ट तथा बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सवाईमाधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह 27 जुलाई के लिए प्रदेश के तीन जिलों में बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट तथा अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और पाली में येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, जयपुर, टोंक और नागौर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनसुार, 29 जुलाई को बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली और सवाईमाधोपुर में ऑरेंज तथा अलवर, बूंदी, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, टोंक और चूरू में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने आज एक घंटे पहले तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, अगले कुछ घंटे में अजमेर, नागौर, टोंक, पाली जोधपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50kmph) आने की की संभावना है।


