Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में 'तिरंगा बाइक रैली' के माध्यम से एकता और देशभक्ति का...

बीकानेर में ‘तिरंगा बाइक रैली’ के माध्यम से एकता और देशभक्ति का सन्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्वरूप, एक अनूठी ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया, जो जोधपुर बायपास ब्रिज से प्रारम्भ होकर देशनोक तक निकाली गई। यह आयोजन डिजिटल क्रिएटर्स मोनिका सोनी और राहुल शर्मा के निर्देशन में तैयार हो रहे गीत “बीकानेर री धरती प्यारी, धोरां रो है मान” की शूटिंग का हिस्सा रहा।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य बीकानेर की संस्कृति, भाईचारे, और देशभक्ति की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करना था। रैली के दौरान ड्रोन से उड़ता हुआ विशाल तिरंगा दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना, जिसने आकाश में देशभक्ति की रंगीन छटा बिखेरी।

यह भव्य रैली Jawa Yezdi Motorcycles, Bikaner के निदेशक पंकज नागपाल और गौरव पारीक के विशेष सहयोग से संभव हो सकी। आयोजन में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया गया। सभी बाइक राइडर्स को पूर्ण राइडिंग गियर, फुल फेस हेलमेट, और निर्धारित दिशा-निर्देशों के साथ रैली में सम्मिलित किया गया। साथ ही, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया कि यात्रा के दौरान अन्य वाहनों या आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ड्रोन संचालन और वीडियो शूटिंग का कार्य रोहित वैष्णव, विनोद बिश्नोई, और पीयूष शर्मा की निगरानी में संपन्न हुआ, जिससे शूटिंग का हर दृश्य तकनीकी और कलात्मक रूप से भव्य बना।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!