Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में विभिन्‍न मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

बीकानेर में विभिन्‍न मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में मनमाने तरीके से निकाय चुनाव टालने, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। शहर और देहात कांग्रेस ने 22 जुलाई को सुबह 11 बजे विश्नोई धर्मशाला से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम रखा है।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि निकाय चुनावों को परिसीमन की आड में टालने, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा जिला कांग्रेस के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवं निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष, जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद/ पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी निभायेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!