Friday, May 15, 2026
Hometrendingलाडो प्रोत्साहन योजना के प्रचार के लिए ग्राम पंचायत में हुआ बेटी...

लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रचार के लिए ग्राम पंचायत में हुआ बेटी जन्‍मोत्‍सव का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्‍वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रचार प्रसार के लिए पांचू ब्लांक के किसनासर ग्राम पंचायत में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में लाडो प्रोत्साहन योजना की विशद् जानकारी देते हुए सरंपच कानसिंह राजपुरोहित द्वारा सभी को अपनी बेटियों को शिक्षित करने तथा भेदभाव मुक्त वातावरण अपनाने के लिए कहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी विपुल जोशी द्वारा बेटियों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो बेटियों सिया और मनीषा का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों को अपने सपने पूरे करने के लिए आवश्यक सभी संसाधन देने तथा उन्हें भी पूर्ण सम्मान और अधिकार देने की बात कही। महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक रश्मि कल्ला द्वारा बेटियों और महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री उद्यम प्रोत्साहन, काली बाई शिक्षा संबल योजना तथा सखी सेंटर के विषय में बताया गया तथा सभी को लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी सभी को देने की बात कही गई।

कार्यकर्ता संतोष साथिन पूजा द्वारा भी अपने विचार रखे गये एवं सभी ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली तथा सभी द्वारा अपनी बेटियों के संरक्षण और सम्मान के क्षेत्र में आवश्यक सभी दायित्वों के निर्वहन की बात कही। साथ ही पौधे और संकल्प पत्र के वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!