Friday, May 15, 2026
Hometrendingगौशालाओं के विकास पर हुई गहन चर्चा, मंत्री ने अधिकारियों को दिए...

गौशालाओं के विकास पर हुई गहन चर्चा, मंत्री ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को उदयपुर सर्किट हाउस में गौशाला संचालकों से बैठक कर प्रदेश की गौशालाओं के विकास पर गहन चर्चा की।

बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने उपस्थित अधिकारियों को जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला खोले जाने की योजना को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चलाई जा रही मोबाइल वेटरनी वैन का गौशाला संचालकों को रोगी पशुओं के उपचार के लिए अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 1962 नंबर पर निःशुल्क कॉल करके कोई भी पशुपालक इस मोबाइल वेटेनरी वैन को गौशाला या अपने घर पर बुला सकता है। इस वैन में पशु चिकित्सक व सहायक स्टाफ के साथ-साथ दवाईयां भी उपलब्ध हैं, जो कि निःशुल्क हैं।

इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। मंत्री ने अधिकारियों को गोशाला विकास योजना के अंतर्गत गौशालाओं को समय पर भुगतान जारी करने, मृत पशुओं के शव को निस्तारित करने के लिए ग्राम पंचायतों को आबादी भूमि दूर व्यवस्था करने, गौवंश में टीकाकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने तथा मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी प्रत्येक पशुपालक को देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में गोशाला संचालकों ने अपनी  समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मंत्री कुमावत ने उनका त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, सरस डेयरी के चौयरमैन डालचंद डांगी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश जैन, अतिरिक्त निदेशक डॉ. लक्ष्मीनारायण मीणा तथा गोपालन व पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!