Hometrendingराजस्‍थान में मानसून : विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 19...

राजस्‍थान में मानसून : विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 19 जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शाम साढे पांच बजे तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व एक दो दौर भारी बारिश/ आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा ( अपेक्षित हवा की गति 30-50 Kmph) आने की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, धौलपुर, चूरू, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, पाली, अजमेर, टोंक, बाडमेर, झालावाड़, सीकर, जयपुर, राजसमंद, उदयपुर श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular