








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पूर्वी जिलों के बाद अब पश्चिमी जिलों में भी मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 से 5 जुलाई के दौरान फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2-6 जुलाई के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने व भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में 2-6 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, विंड पैटर्न में हुए बदलाव के कारण अब मानसून प्रदेश के पश्चिमी भागों की ओर खिसक कर सक्रिय हो रहा है। ऐसे में अगले दो तीन दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में छिटपुट बारिश का दौर रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश...
जैसलमेर में 68.8 मिमी
कल्याणपुर में 67
अलवर में 27.8
बांसवाड़ा के में गढ़ी में 32
बिजयनगर में 30
पाटन टैंक : 55
पापड़दा में 46
भीलवाड़ा के हुरड़ा में 52
गुलाबपुरा में 34
सेपउ में 31
देवास में 36


