HometrendingRajasthan Weather : अगले 24 घंटों में तीन संभागों में भारी बारिश...

Rajasthan Weather : अगले 24 घंटों में तीन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। हालांकि पश्चिमी जिलों में अभी तक अच्‍छी बारिश का इंतजार हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार को प्रदेश के 29 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जयपुर, सीकर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा और जैसलमेर में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जैसलमेर में 68 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। बीते 10 साल में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, और सिरोही जिले में भी रविवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

जानें- कहां-कहां बरसे बादल

जयपुर : 13.2 एमएम

सीकर : 27

वनस्थली : 15.4

जैसलमेर : 114

डूंगरपुर : 45

दौसा : 30

जैसलमेर : 68 एमएम

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular