Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकन्‍हैयालाल हत्‍याकांड पर पूर्व सीएम का अहम बयान, बोले- तीन साल बाद...

कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड पर पूर्व सीएम का अहम बयान, बोले- तीन साल बाद भी क्‍यों नहीं मिला इंसाफ, अब फिल्म…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन साल पहले उदयपुर में कन्‍हैयालाल साहू की हत्‍या के मामले को लेकर केन्‍द्र सरकार और एनआईए पर गंभीर आरोप लगाए है। गहलोत ने कहा कि बेहद दुख का विषय है कि 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें एवं उनके परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। भाजपा ने इस मामले का राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया जबकि यह एक दम स्पष्ट मामला है जिसमें पूरा क्राइम और उसका कबूलनामा तक वीडियो पर रिकॉर्ड है।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार के दौरान की मामलों में बेहद कम समय में अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय दिया गया। इस मामले में भी केवल 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसी रात एनआईए ने केस ले लिया और आज तक न्याय का इंतजार है। भाजपा ने 5 लाख-50 लाख का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम फैलाया और वोट लिए।

गहलोत ने कहा कि यह केन्द्र सरकार और NIA की असफलता है कि तीन साल होने को बाद भी 166 में से 6 गवाहों की गवाही हो सकी है। इस जघन्य मामले में भी कोई विशेष अदालत या फास्ट ट्रैक अदालत नहीं बनाई गई। वर्तमान में तो सीबीआई कोर्ट के अतिरिक्त प्रभार पर यह मामला चल रहा है।

उन्‍होंने कहा कि अब इस हत्याकांड पर फिल्म आ रही है। सब जानते हैं कि इस फिल्म का राजनीतिक लाभ किसे होगा परन्तु अभी तक इंसाफ नहीं होता दिख रहा है। मेरा मानना है कि यदि एनआईए ने यह केस राजस्थान पुलिस से नहीं लिया होता तो बहुत पहले ही इन दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी होती।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!