Friday, June 19, 2026
Hometrendingराजस्‍थान वेदर अलर्ट : मानसून ने पश्चिमी जिलों को तरसाया, अब 26...

राजस्‍थान वेदर अलर्ट : मानसून ने पश्चिमी जिलों को तरसाया, अब 26 से बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून चौतरफा बरस रहा है लेकिन पश्चिमी जिलों में अब भी तरसन बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में 26 से 29 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन मौजूदा समय में जैसलमेर के पूर्वी इलाके, फलोदी, नागौर, सीकर और अलवर के दक्षिणी इलाके से गुजर रही है। पिछले 7 दिनों से मानसून धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है।

विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में मानसून पूरी तरह से राजस्थान को कवर कर लेगा। इस बीच पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही, फलौदी और बालोतरा जिले में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में 190 मिमी दर्ज की गई है।

संपादकीय : पत्रकारिता के आसमान में “अभय इंडिया” के पंखों को पाठकों से मिली असीम ताकत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!