Friday, May 15, 2026
Hometrendingपानी पर रहेगा पुलिस का पहरा, चोरी करने पर गश्‍ती दल के...

पानी पर रहेगा पुलिस का पहरा, चोरी करने पर गश्‍ती दल के साथ होगी कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

श्रीगंगानगर Abhayindia.com जिला प्रशासन द्वारा गंगनहर में सिंचाई पानी चोरी रोकथाम के लिये गश्ती दल गठित किये गये हैं। गश्ती दल द्वारा नियमित रूप से निगरानी करते हुए सिंचाई पानी चोरी करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पुलिस जाब्ता भी गश्ती दल के साथ निगरानी करेगा।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार किसान संगठन प्रतिनिधियों के साथ ही वार्ता में खखां से डाबला हैड तक सिंचाई पानी चोरी रोकथाम के लिए चार गश्ती दल गठित किये गये हैं। खखां से शिवपुर हैड तक गश्ती दल के प्रभारी तहसीलदार श्रीगंगानगर विक्रम सिंह रहेंगे। दल में नायाब तहसीलदार और सिंचाई विभाग के जेइएन भी साथ रहेंगे। शिवपुर हैड से साधुवाली हैड तक के गश्ती दल की प्रभारी प्रशिक्षु आईएस अदिति यादव होंगी। साधुवाली हैड से सुलेमानकी हैड तक के गश्ती दल की प्रभारी तहसीलदार पदमपुर दर्शना होंगी।

इसी तरह सुलेमानकी हैड से लेकर डाबला हैड तक के प्रभारी मुकलावा के नायाब तहसीलदार राजकुमार होंगे। दल में नायाब तहसीलदार और सिंचाई विभाग के जेइएन के साथ-साथ पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहेगा। उक्त दल अग्रिम आदेशों तक स्वयं के निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अधिकतम रात्रिकालीन गश्त करेंगे। खखां से डाबला हैड तक पानी चोरी के रोकथाम के संबंध में दोषी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!