HometrendingRajasthan Weather : आज 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कल...

Rajasthan Weather : आज 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कल से पश्चिम में होगी झमाझम

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून अब पूरी रंगत पर आ रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बारां, झालावाड़ और कोटा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर और चूरू जिलों में भी 26 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्‍यादा बारिश जयपुर में 77.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सीकर में 13 मिमी, डूंगरपुर में 10 मिमी, प्रतापगढ़ में 4 मिमी और कोटा में 2.9 मिमी बारिश हुई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

अजमेर में 34.8

अलवर 35.6

जयपुर में 33.9

सीकर में 35.4

कोटा में 35.0

चित्तौड़गढ़ में 36.0

बाड़मेर में 40.6

जैसलमेर में 42.7

जोधपुर में 37.4

बीकानेर में 41.2

चूरू में 39.2

श्रीगंगानगर में 42.8

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular