Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार जने गिरफ्तार, चोरी का...

बीकानेर में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार जने गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त करते हुए चोरी की सात लाख रूपये कीमत की दो मोटर बरामद भी कर ली है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकअप जप्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19.06.2025 को गोविन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह राजपूत निवासी केके कॉलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर ने रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं रणबांकुरा सिक्योरिटी सर्विस फर्म के नाम से मेरा जी-01 के शोभासर माईनर का सिक्योरिटी का ठेका ले रखा है। शोभासर माईनर की डिग्गी पर लगी दो मोटर, कॉपर पत्ती अर्थिंग प्लेट व कॉपर केबल चोर चोरी कर ले गए है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटना का खुलासा : कावेन्द्र सिंह सागर पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के मध्य नजर टीम गठित कर चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देने पर सौरभ तिवाडी अति. पुलिस अधीक्षक बीकानेर शहर के निर्देशन में, पार्थ शर्मा आर.पी.एस. वृताधिकारी पुलिस वृत गंगाशहर के निकटतम सुपरविजन में विकास बिश्नोई पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नाल जिला बीकानेर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मोटर चोरियों के संबंध में आसूचना संकलन तथा तकनीकी सहायता से चोरी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मुल्मिमान : 01. तनवीर अहमद उर्फ बुलाकी पुत्र रोशन खां उम्र 25 साल निवासी मदरसा के पीछे कावनी पुलिस थाना नाल, बीकानेर 02. मिश्राराम पुत्र सुल्तान उम्र 43 साल निवासी घेउ पुलिस थाना गोगामेड़ी जिला हनुमानगढ़ हाल बीकाजी फैक्ट्री के पिछे आजाद नगर बीकानेर पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर 03. करण पुत्र श्री राजूराम उम्र 20 साल निवासी सांगटीया पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चुरू हाल बीकाजी फैक्ट्री के पिछे आजाद नगर बीकानेर पुलिस थाना बीछवाल जिला बीकानेर 04. चैनाराम पुत्र श्री लुणाराम उम्र 26 साल निवासी उदट
पुलिस थाना हंदा बीकानेर को अरेस्‍ट किया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

01. विकास बिश्नोई पु.नि. थानाधिकारी
02. मनफूलराम हैडकानि 105
03. महेन्द्र सिंह हैडकानि 212
04. पवन कुमार कानि 988
05. अजीत सिंह कानि 509
06. रूखमा मकान 2229

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!