Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में 7 दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन...

बीकानेर में 7 दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सुरपुरा ग्रामवासी नागरिकों ने बिजली सप्लाई सुचारू नहीं होने की समस्या से परेशान किसानों ने भामटसर जीएसएस से सुरपुरा जीएसएस को अलग से ट्रांसफार्मर लगाकर विधुत लाइन जोड़ने के लिए जेवीवीएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय किसान बिजली सप्लाई नहीं होने से भयंकर परेशानी का सामना करने को मजबूर हो रहे है। पीने के पानी से लेकर किसानों को खेती करने से भी वंचित रहना पड़ रहा है। सियाग ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि भामटसर से सुरपुरा तक की विधुत लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल आधा किलोमीटर लिंक लाइन बची हुई है, जिसका कार्य पिछले 15-20 दिनों से रुका हुआ है।

सियाग ने चेतावनी दी कि आगामी सात दिवस में कार्य पूर्ण करवाकर विधुत सप्लाई चालू करें अन्यथा पीड़ित ग्रामीणों को साथ लेकर आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि ज्ञापन सौंपने और वार्ता में सुरपुरा के मदनलाल भांभू, मूलाराम भांभू, पूनम चन्द भांभु, दुलाराम खाती, बृजलाल खाती, आदु राम भांभू, पूनम चन्द प्रजापत, श्रवण जाट, मांगीलाल जाट, ओमप्रकाश जाट, पुरखाराम महिया, गणेशाराम माहिया, पदमा राम पचार, चेनाराम गर्ग, चोखाराम माहिया, संजय रलिया, सोहन नाई सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!