Friday, May 15, 2026
Hometrendingजीतो महिला विंग की जायका प्रतियोगिता आयोजित, राखी चौपड़ा रहीं प्रथम

जीतो महिला विंग की जायका प्रतियोगिता आयोजित, राखी चौपड़ा रहीं प्रथम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग की ओर से हैल्थ व न्यूट्रीशन के अंतर्गत जायका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागी शामिल हुई तथा मैंगो व मिलेट्स से बनी डिशेज बनाई गई। प्रतियोगिता की निर्णायक सिद्धि नाहटा और शीतल नाहटा रहीं। प्रतियोगिता में राखी चौपड़ा का प्रथम स्थान, भावना पारख का द्वितीय स्थान तथा पिंकी चौपड़ा का तीसरा स्थान रहा। मंजू बोथरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रहे। कार्यक्रम की प्रायोजक चंचल चौरडिय़ा और तारा डागा रहीं। सैक्रेट्री रजनी नाहटा ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम प्रभारी चंचल चौरडिय़ा व तारा डागा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!