Saturday, April 25, 2026
Hometrendingनीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित, राजस्‍थान के महेश कुमार ने देशभर...

नीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित, राजस्‍थान के महेश कुमार ने देशभर में किया टॉप

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने देशभर में टॉप किया है। महेश ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के इंदौर से उत्कर्ष अवस्थी रहे, जिन्होंने 99.9999095 पर्सेंटाइल हासिल किए। महाराष्ट्र के कृषंग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा और चौथा स्थान साझा किया। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 पर्सेंटाइल के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो टॉप 5 में एकमात्र छात्रा हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी।

परीक्षा परिणाम से पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की थी, जिसके बाद छात्रों को अंतिम स्कोर जानने का अवसर मिला। इस बार की मेरिट लिस्ट से साफ है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी से अपने लक्ष्य को पाया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!