Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिट इंण्डिया, संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन

रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिट इंण्डिया, संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड बीकानेर में भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत रविवार को बीकानेर मंडल खेलकूद सचिव सागरमल बिश्नोई के निर्देशन में संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे बीकानेर मंडल के साईक्लिस्ट मनोज जाट, सूरजमल जाट, जितेन्द्र पाना चौधरी, ओमप्रकाश, खेमचन्द्र, जेठाराम, दयालाराम, कपिल, अजय, रामनारायण, जीताराम आदि खिलाडियों के साथ गुरुदेव साइकिलिंग ट्रेनिंग सेन्टर के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी बसन्ती कुमावत, अशोक राव, नारायण गोदारा राष्ट्रीय खिलाड़ी भागीरथ भादू, मोहित, तोलाराम, पुजा बिश्नोई, बजरंग, मनीष, माया डूडी, भरत, रिषिता चौधरी, अशोक, विकास, भवानीशंकर, सोनल आदि खिलाडियों ने भाग लिया।

बीकानेर मंडल खेलकूद संचिव सागरमल बिश्नोई ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गुरुदेव साईक्लिंग ट्रेनिंग सेन्टर के कोच किशन कुमार पुरोहित, शिवरतन जाट, शिवराज फौजी, धर्माराम, कौशल, बाबूलाल, भरत एवं रामनिवास भाम्भू का सराहनीय सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!